वी ० डी ० ओ ० परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
Important Questions for VDO Examination
[Part -2 ]
प्र.1 वेद किस भाषा में लिखे गए हैं?
(A) वैदिक संस्कृत (B) लौकिक संस्कृत
(C) प्राकृत (D) पालिउत्तर: (A) वैदिक संस्कृत
प्र.2 भाषा के कितने रूप माने गए हैं?
(A) दो (B) तील
(C) चार (D) पाँच
उत्तर: (A) दो
प्र.3 केरल में कौन सी द्रविड़ भाषा बोली जाती है?
(A) तमिल (B) तेलुगू
(C) कन्नड़ (D) मलयालम
उत्तर: (D) मलयालम
प्र.4 इनमें से बुन्देली किस उपभाषा वर्ग में आती हैं?
(A) पश्चिमी हिन्दी (B) पूर्वी हिन्दी
(C) बिहारी (D) राजस्थानी
उत्तर: (A) पश्चिमी हिन्दी
प्र.5 इनमें से कंठ्य व्यंजन कौन सा हैं?
(A) त (B) फ
(C) ढ़ (D) ग
उत्तर: (D) ग
प्र.6 इनमें से संयुक्त स्वर कौन सा हैं?
(A) ए (B) ऐ
(C) ओ (D) ये सभी
उत्तर: (D) ये सभी
प्र.7 महाप्राण व्यंजन कौन सा हैं?
(A) क (B) ख
(C) ग (D) च
उत्तर: (B) ख
प्र.8 ‘आधुनिक हिन्दी व्याकरण और रचना’ नामक ग्रन्थ के लेखक हैं?
(A) कामता प्रसाद गुरू
(B) किशोरी दास वायपेयी
(C) वासुदेव नन्दन प्रसाद
(D) मिश्रबन्धु
उत्तर: (C) वासुदेव नन्दन प्रसाद
प्र.9 विशेष्य का तात्पर्य हैं?
(A) विशेषण (B) संज्ञा
(C) सार्वनाम
(D) जिसकी विशेषता बतायी गयी हो वह
उत्तर:(D) जिसकी विशेषता बतायी गयी हो वह
प्र.10 जो, सो किस प्रकार के सर्वनाम हैं?
(A) निश्चकवाचक (B) सम्बन्धवाचक
(C) निजवाचक (D) प्रश्नवाचक
उत्तर: (B) सम्बन्धवाचक
- निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची बताऐं-
प्र.11 'शैलजा' किस का पर्यायवाची हैं-
(A) पार्वती (B) हिमालय
(C) लक्ष्मी (D) शची
उत्तर: (A) पार्वती
प्र.12 'तस्कर' किस शब्द का पर्यायवाची हैं-
(A) चोर (B) यमुना
(C) सूर्य (D) चतुर
उत्तर: (A) चोर
प्र.13 निम्नलिखित में से कौन 'लक्ष्मण' का पर्यायवाची नहीं हैं-
(A) रामानुज (B) सुमित्रानंदन
(C) उर्मिला (D) रघुनन्दन
उत्तर: (D) रघुनन्दन ‘राम’ की पर्यायवाची हैं
प्र.14 निम्नलिखित में से कौन ‘सिंह’का पर्यायवाची नहीं हैं-
(A) शार्दूल (B) मृगेन्द्र
(C) मार्त.ड (D) मृगराज
उत्तर: (C) मार्त.ड
- निम्नलिखित शब्दों के विलोम बताऐं-
प्र.15 उन्मीलन का विलोम होगा-
(A) खुलना (B) निमीलन
(C) निमीलित (D) उन्मीलित
उत्तर: (B) निमीलन
प्र.16 निम्नलिखित में से कौन सा विलोम युग्म में त्रुटि हैं?
(A) अग्रज-अनुज (B) पाप-पु.य
(C) अन्नत-अवगत (D) उपेक्षा-अपेक्षा
उत्तर: (C) अन्नत-अवगत
प्र.17 निम्नलिखित में से एक ‘प्रभावी’ का विलोम नहीं है?
(A) अप्रभावी (B) निष्प्रभावी
(C) अप्रयुक्त (D) प्रभावशून्य
उत्तर: (C) अप्रयुक्त
प्र.18 बहिरंग का सही विलाम होगा हैं-
(A) अंतरंग (B) बाह्य
(C) आन्तरिक (D) इनमें से नहीं
उत्तर: (A) अंतरंग
- निम्नलिखित का संधि विच्छेद बताऐं-
प्र.19 नवोढ़ा का संधि विच्छेद है:
(A) नव + उढ़ा (B) नवो + ढ़ा
(C) नव + ऊढ़ा (D) न + ओढ़ा
उत्तर: (C) नव + ऊढ़ा
प्र.20 ‘दुष्प्रकृति’ शब्द का संधि विच्छेद हैं-
(A) दुस् + प्रकृति (B) दुः + प्रकृति
(C) दुश्य् + प्रकृति (D) दुसप्र + कृति
उत्तर: (B) दुः + प्रकृति
प्र.21 मनोहर शब्द में संधि हैं-
(A) स्वर संधि (B) विसर्ग संधि
(C) व्यंजन संधि (D) दीर्घ संधि
उत्तर: (B) विसर्ग संधि
प्र.23 वाक् + दान -
(A) वाग्दान (B) वाक्दान
(C) वाग्जाल (D) इनमे से नहीं
उत्तर: (A) वाग्दान
- निम्नलिखित में समास बताइए-
प्र.24 ‘प्रतिदिन’ शब्द में समास होगा-
(A) द्विगु (B) कर्मधारय
(C) तत्पुरूष (D) अव्ययीभाव
उत्तर: (D) अव्ययीभाव
प्र.25 किस शब्द में बहुब्रीहि समास नहीं हैं-
(A) चन्द्रशेखर (B) लम्बोदर
(C) चतुर्मुख (D) गंगा यमुना
उत्तर: (D) गंगा यमुना
प्र.26 ‘पंचवटी' शब्द में कौन सा समास हैं-
(A) कर्मधारय (B) द्विगु
(C) अव्ययीभाव (D) बहुब्रीहि
उत्तर: (B) द्विगु
प्र.27 इनमें से किस मुहावरें का अर्थ 'क्रोध' से नहीं जुड़ा हैं-
(A) आग बबूला होना (B) खून खौलना
(C) नाक रगड़ना (D) आँखे लाल पीली करना
उत्तर: (C) नाक रगड़ना
प्र.28 ‘जूतियों में दाल बाँटना’ मुहावरें का सही अर्थ हैं-
(A) दुखी होना (B) अपमान करना
(C) चापलूसी करना (D) लड़ाई झगड़ा हो जाना
उत्तर: (D) लड़ाई झगड़ा हो जाना
प्र.29 'तीन तेरह' का अर्थ क्या हैं-
(A) सिद्धान्त हीन (B) टाल मटोल करना
(C) पराजित करना (D) बिखर जाना
उत्तर: (D) बिखर जाना
प्र.30 ‘ मै आपका शत्रु नहीं हूँ’ वाक्य अर्थ की दृष्टि से हैं-
(A) विधानार्थक (B) निषेधावाचक
(C) इच्छावाचक (D) प्रजार्थक
उत्तर: (B) निषेधावाचक
प्र.31 'वर्षा होते ही नदी में बाढ़ आ गयी' यह वाक्य किस प्र्रकार का हैं-
(A) सरल वाक्य (B) मिश्रित वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य (D) इनमें से नहीं
उत्तर: (A) सरल वाक्य
- निम्न शब्दों में सही वर्तनी का चयन करें-
प्र.32 सही वर्तनी चुनिऐं
(A) सिंगार (B) शृंगार
(C) श्रंगार (D) शृङार
उत्तर: (B) शृंगार
प्र.33 शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(A) शताब्दि (B) सताब्दि
(C) श्ताब्दि (D) शताब्दी
उत्तर: (D) शताब्दी
प्र.34 सह वर्तनी चुनिऐं।
(A) कुमुदनी (B) कुमुदिनी
(C) कुमुदनी (D) कूमुदिनी
उत्तर: (D) कुमुदिनी
प्र.35 निम्नलिखित पद्यांश में कौन-सा अंलकार है?
" ध्वनि-मयी करके गिरि- कंदरा।
कलित - कानन केलि - निकुंज को "
(A) छेकानुप्रास (B) वृत्यनुप्रास
(C) लाटानुप्रास (D) यमक
उत्तर: (B) वृत्यनुप्रास
प्र.36 निम्नलिखित पद्यांश में कौन-सा अंलकार है?
" या मुरली मुरलीधर की
अधरान - धरी अधरा न धरौंगी "
(A) रूपक (B) उपमा
(C) उत्प्रेक्षा (D) यमक
उत्तर: (D) यमक
प्र.37 निम्नलिखित पद्यांश में कौन-सा रस है?
" कंकन किंकिन नूपुर धुनि सुनि "
(A) वात्सल (B) अद्भुत
(C) शृंगार (D) वीर
उत्तर: (C) शृंगार
प्र.38 'शांत रस' स्थायी भाव हैं-
(A) दया (B) क्षमा
(C) निर्वेद (D) वैराग्य
उत्तर: (C) निर्वेद
प्र.39 निम्नलिखित पद्यांश में कौन-सा छंद है?
" रसखान कबौं इन आंखनि ते
ब्रज के बन बाग लड़ग निहारौं "
(A) सोरठा (B) सवैया
(C) चैपाई (D) दोहा
उत्तर: (B) सवैया
प्र.40 निम्नलिखित में से कौन सममात्रिक छंद हैं-
(A) सोरठा (B) दोहा
(C) छप्पय (D) चैपाई
उत्तर: (D) चौपाई
प्र.41 छंद कितने प्रकार के होते हैं-
(A) दो (B) तीन
(C) चार (D) पाँच
उत्तर: (C) तीन
प्र.42 'जिसकी कोई कीमत न हो सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द हैं-
(A) कीमती (B) अमूल्य
(C) बहुमूल्य (D) इनमें से नहीं
उत्तर: (B) अमूल्य
प्र.43 'जो युद्ध में स्थिर रहता हैं' उसे कहते हैं-
(A) युद्ध-स्थाविर (B) युद्ध-थिरक
(C) युधिष्ठिर (D) युद्धस्थायी
उत्तर: (C) युधिष्ठिर
प्र.44 अल्प विराम चिन्ह पहचानिए।
(A) , (B) “ ”
(C) ; (D) ‘ ’
उत्तर: (A) ,
प्र.45 'हंस' पद किस विराम का एक और नाम हैं-
(A) लोप विराम (B) अल्प विराम
(C) पूर्ण विराम (D) त्रुटि विराम
उत्तर: (C) पूर्ण विराम
प्र.46 'हिन्दी खड़ीबोली' किस अपभ्रंश से विकसित हुयी हैं-
(A) पैशाची (B) मगधी
(C) शौरसेनी (D) अर्द्धमगधी
उत्तर: (C) शौरसेनी
प्र.47 पश्चिमी हिन्दी के अन्तर्गत कौन सी भाषा नहीं हैं-
(A) कन्नौजी (B) ब्रज
(C) बघेली (D) खड़ी बोली
उत्तर: (C) बघेली
प्र.48 'अवधी' बोली से सम्बन्धित जिला नहीं हैं-
(A) सीतापुर (B) रायबरेली
(C) रामपुर (D) इलाहाबाद
उत्तर: (C) रामपुर
प्र.49 'पापी' में कौन सा विशेषण हैं?
(A) परिमाणवाचक (B) सार्वनामिक
(C) गुणवाचक (D) संख्यावाचक
उत्तर: (C) गुणवाचक
प्र.50 ‘अत्यंत’ शब्द में कौन सा क्रिया विशेषण हैं-
(A) परिमाणवाचक (B) रीतिवाचक
(C) स्थानवाचक (D) कालवाचक
उत्तर: (A) परिमाणवाचक

