जीव विज्ञान की उपशाखाएँ
v जंतु विज्ञान (Zoology) - विभिन्न
प्रकार के जीवित एवं मृत जंतुओं का विस्तृत अध्ययन
v वनस्पति विज्ञान ( Botany) – विभिन्न प्रकार के पादपों व उनके क्रियाकलापों का अध्ययन
v पैलियोबॉयोलॉजी/ जीवाश्मिकी (Palaecbiology/ Palaeontology) – जीवों (जंतु एवं पादप) के जीवाश्मों का अध्ययन
v पैलियोबॉटनी (Palaeobotany) – पादप जीवाश्मों का अध्ययन
v पारिस्थितिक विज्ञान (Ecology) – सजीवों पर उनके चारों ओर के पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन
v आनुवंशिकी (Genetics) – जीवों के आनुवंशिक लक्षणों तथा इनकी वंशागति का अध्ययन
v फिजियोलॉजी (Physiology) – शरीर के विभिन्न भागों के कार्य तथा कार्य विधियों का
अध्ययन
v पैडोलॉजी (Pedology) – मृदा, मृदा निर्माण, मृदा के प्रकार इत्यादि का अध्ययन
v जेरोंटोलॉजी (Gerontology) – मनुष्य में वृद्धावस्था एवं काल प्रभावन के सामाजिक, संज्ञानात्मक, मनोवैज्ञानिक तथा जैविक पहलुओं का अध्ययन
v इथोलॉजी (Ethology) - मानव सहित सभी जंतुओं के व्यवहार का अध्ययन
v बायोनिक्स (Bionics) – जैविक जगत के गुणों,
सिद्धांतों के प्रयोग द्वारा आधुनिक उपकरणों व अभियांत्रिकी तंत्रों का निर्माण
करना
v बायोनोमिक्स (Bionomics) – जीवधारियों का उनके वातावरण
के साथ संबंध का अध्ययन
v मायोलॉजी ( Myology) - मनुष्य की पेशियों का अध्ययन
v मैमेलॉजी ( Mammalogy) - स्तनधारी जंतुओं का अध्ययन
v बायोनोमी ( Bionomy) - जीवन के
नियमों से संबधित अध्ययन
v बायोमेट्री ( Biometry)
– गणित एवं सांख्यिकी की
तकनीकों द्वारा जीव विज्ञान का अध्ययन
v फ्रेनोलॉजी ( Phrenology) – मस्तिष्क के विभिन्न भागों
की क्रियाशीलता तथा विक्षिप्तता का अध्ययन
v एंथोलॉजी (Anthology) – फूलों का अध्ययन
v एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) – घास से संबधित अध्ययन
v पैलीनोलॉजी (Palynology) – विभिन्न प्रकार के परागकणों
का अध्ययन
v आंकोलॉजी (Oncology) – कैंसर व संबंधित ट्यूमर का
अध्ययन
v टेरैटोलॉजी ( Teratology) – शारीरिक विकास में आने वाली
असमानताओं का अध्ययन
v कॉन्ड्रोलॉजी (Chondrology) – उपास्थि से संबंधित अध्ययन
v ऑस्टियोलॉजी (Osteology) – अस्थियों का अध्ययन
v सेरोलॉजी (Serology) – रूधिर सीरम का वैज्ञानिक
अध्ययन
v हीमैटोलॉजी (Haematology) – रूधिर का अध्ययन
v न्यूरोलॉजी (Neurology) – तंत्रिका तंत्र से संबंधित
अध्ययन
v लीथोट्रिप्सी (Lithotripsy) – एक चिकित्सकीय प्रक्रिया
जिसमे किरणों की सहायता से गुर्दे, पित्ताशय, मूत्राशय की थैली में स्थित पथरी को
तोड़कर मरीज का इलाज किया जाता है।
v पैथोलॉजी (Pathology) – रोगों की प्रकृति, लक्षणों
व कारकों का अध्ययन
v पैरासिटोलॉजी (Parasitology) – परजीवी जीवों का अध्ययन
v वाइरस विज्ञान ( Virology) – विषाणुओं का अध्ययन
v बैक्टिरियोलॉजी (Bacteriology) – जीवाणुओं का अध्ययन
v एंटोमोलॉजी (Entomology) – कीटों का अध्ययन
v मिरमेकोलॉजी (Myrmecology) – चीटीयों का अध्ययन
v इक्थियोलॉजी (Ichthyology) – मत्सय की संरचना, कार्यिकी
इत्यादि का अध्ययन
v सर्पेंटोलॉजी (Serpentology) – सर्पों का अध्ययन
v हर्पेटोलॉजी (Herpetology) – उभयचरों तथा सरीसृपों का
अध्ययन
v आर्निथोलॉजी (Ornithology) – पक्षियों का अध्ययन
v डर्मेटोलॉजी (Dermatology) – त्वचा तथा इसके रोगों का
अध्ययन
v ट्रोफोलॉजी (Trophology) – पोषण एवं पोषण विधियों का
अध्ययन
v टेटोलॉजी (Tetology) – उपार्जित लक्षणों का अध्ययन
v एपीकल्चर (Apiculture) – व्यापारिक स्तर पर शहद
उत्पादन तथा फसलों में परागण हेतु मधुमक्खी पालन
v एवीकल्चर (Aviculture) – पक्षी पालन
v एक्वाकल्चर (Aquaculture) – जलीय जीवों का अध्ययन
v एल्गाकल्चर (Algaculture) – एक्वाकल्चर का एक प्रकार,
जिसके अंतर्गत शैवालों की कृषि की जाती है।
v पिसीकल्चर (Pisciculture) – मत्स्य पालन
v एग्रीकल्चर (Agriculture) – फसल संवर्धन, पशुपालन तथा
कृषि से संबंधित विज्ञान
v सेरीकल्चर (Sericulture) – कच्चे रेशम के उत्पादन हेतु
रेशम कीट का पालन
v सिल्वीकल्चर(Silviculture) – वन संवर्धन
v स्पांजीकल्चर (Spongiculture) – स्पंज संवर्धन
v फ्लोरीकल्चर (Floriculture) – फूलों की खेती या पुष्प
कृषि
v ओलेरीकल्चर (Olericulture) – सब्जियों की कृषि
v अरबोरीकल्चर (Arboriculture) – वृक्षों तथा झाडियों की
कृषि
v हॉर्टीकल्चर ( Horticulture) – फूलों, फलों, सब्जियों व मसालों
की खेती
v पोमोलॉजी (Pomology) – फलों की कृषि
v एग्रोनॉमी (Agronomy) – फसलों की खेती
v वर्मीकल्चर (Vermiculture) – कृषि उत्पादन में वृद्धि
हेतु केंचुआ पालन
v ओस्ट्रीकल्चर (Ostriculture) – व्यापार हेतु सीपों में
कृत्रिम प्रजनन
v ओलीकल्चर (Oleiculture) – जैतून का उत्पादन, संरक्षण
तथा व्यापार
v हेलीकल्चर (Heliculture) – घोंघे का संवर्धन
v विटीकल्चर (Viticuture) – अंगूर उत्पादन
v मेरीकल्चर (Mariculture) – मानव उपभोग हेतु समुद्री
जीवों का संवर्धन
v मोरीकल्चर (Moriculture) – शहतूत की खेती
v सिट्रीकल्चर (Citriculture) – खट्टे फलों व फल उत्पादों
का संवर्धन
v हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics)/एयरोपोनिक्स (Aeroponics)/ एयरोकल्चर (Aerocuolture) – मृदा विहीन पादप संवर्धन
v वेजीकल्चर (Vegeculture) – सब्जियों एवं पोधों की कृषि
जड़ वाले फसलों की कृषि जिनमें कायिक प्रवर्धन

