VDO के पिछले वर्षो में आये हुए प्रश्न 2016 [भाग -1 ]

VDO के पिछले वर्षो में  आये हुए प्रश्न 2016


प्र.1 दृश्य बहुत ही मनोरम था’। वाक्य के रेखांकित शब्द का विशेषण भेद है-
(A) गुणवाचक विशेषण
(B) परिमाणवाचक विशेषण
(C) संख्यावाचक विशेषण
(D) इनमें से नहीं
उत्तर: (A) ‘दृश्य बहुत ही मनोरम था’। वाक्य में रेखांकित शब्द ‘मनोरम’ गुणवाचक विशेषण है। वे शब्द जो संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण-धर्म,स्वभाव का बोध कराते है, गुणवाचक विशेषण कहलाते है जैसे-लाल, अच्छा, युवा, चैकोर, सुन्दर,मौसमी आदि।

प्र.2 हिन्दी वर्णमाला में अन्तःस्थ व्यंजन कौन-से हैं?
(A) श ष ज ह (B) य र ल व
(C) च छ ज झ (D) क्ष त्र ज्ञ श्र
उत्तर: (B) व्यंजन     व्यंजन का वर्गीकरण
    च छ ज झ  -      स्पर्श व्यंजन (तालव्य)
    य र ल व    -      अन्तःस्थ व्यंजन
    श ष स ह   -     उष्म/संघर्षी व्यंजन
    क्ष त्र ज्ञ श्र   -     संयुक्त व्यंजन 

प्र.3 जब किसी सामान्य बात का विशेष बात से तथा विशेष बात का सामान्य बात से समर्थन किया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होगा?
(A) विरोधाभास         (B) सन्देह
(C) अर्थान्तरन्यास (D) विशेषोक्ति
उत्तर: (C) जब किसी सामान्य बात का विशेष बात से तथा विशेष बात का सामान्य बात से समर्थन किया जाए तो वहाँ अर्थान्तरन्यास अलंकार होता है। 

प्र.4 किस छन्द में 26 मात्राएँ होती हैं तथा 14-12 पर यति होती हैं?
(A) वीर         (B) सोरठा
(C) गीतिका (D) छप्पय
उत्तर: (C) गीतिका एक सम मात्रिक छंद है। प्रत्येक पंक्ति में 26 मात्राएँ होती है तथा प्रत्येक पद 14-12 या 12-14 मात्राओं की यति के अनुसार होते है। पद में लघु गुरू होना अनिवार्य है।

प्र.5 ‘संख्यागमन’ का सही संन्धि-विच्छेद है-
(A) सखी + आगमन (B) सखि + आगमन
(C) सखी + गमन (D) सख्या + गमन
उत्तर: (A) ‘संख्यागमन का सही संधि विच्छेद ‘सखी + आगमन’ है। इसमें ‘यण स्वर संधि है’। इसके नियमानुसार यदि इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद भित्र स्वर आये तो इ और ई का य, उ और ऊ का व तथा ऋ का र हो जाता है। जैसे-प्रति + एक = प्रत्येक

प्र.6 निम्नलिखित में से गलत विलोम शब्द युग्म कौन-सा है?
(A) घात-प्रतिघात
(B) प्रसारण-संकुचन
(C) शाश्वत-सदैव
(D) खग-मृग
उत्तर: (C) दिये गये विकल्पों में ‘शाश्वत-सदैव’ विलोम शब्द युग्म गलत है। ‘शाश्वत शब्द का विलोम ‘नश्वर’ होता है। अतः इसका सही विलोम शब्द युग्म ‘शाश्वत-नश्वर’ होगा।

प्र.7 जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके- वाक्यांशे के लिए एक शब्द बताइयें-
(A) अच्युत (B) अटूट
(C) अटल (D) अदेय
उत्तर: (A) जो अपने स्थान या से अलग न किया जा सके - अच्युत
न टूटने वाला - अटूट
जो अपनी बात से न टले - अटल
जो दिया न जा सके - अदेय

प्र.8 ‘जीने की इच्छा रखने वाला’- वाक्यांश के लिये एक शब्द बताइयें-
(A) जिज्ञासु (B) जिजीविषा
(C) जिगीषु (D) पिपासु
उत्तर: (B) जीने की इच्छा रखने वाला - जिजीविषा
जो जानने को उत्सुक हो - जिज्ञासु
जो जीत का इच्छुक हो - जिगीषु
जो प्यासा हो - पिपासु

प्र.9 अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
(A) कामायनी उच्च कोटि का काव्य है
        (B) माता-पिता पुज्यनीय हैं
        (C) आपका भविष्य उज्ज्वल हो
        (D) इस पुस्तक का नया संस्करण प्रकाशित हो रहा है
उत्तर: (B) दिये गये विकल्पों मे माता-पिता पुज्यनीय है’ वाक्य वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है। इसका शुद्ध वाक्य माता-पिता पूजनीय है’ होगा।

प्र.10  किस क्षेत्र की बोली को ‘काशिका’ कहा  गया हैं?
(A) भीलवाड़ा (B) दिल्ली
(C) वाराणसी (D) सूरत
उत्तर: (C) भाषाई परिवार के अनुसार काशिका एक भारतीय आर्य भाषा है। जो वाराणसी व उसके आस-पास के क्षेत्रों मेें बोली जाती है। काशिका भाषा का विस्तार भोजपुरी भाषा क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से से लेकर अवधी भाषी के क्षेत्र तक है। इस प्रकार यह भारतीय भाषा शाखा के पूर्वी शाखा के अन्तर्गत आती है। मुख्य रूप से काशिका भाषावादी जिले-वाराणसी, आजमगढ, भभुआ, इलाहाबाद है। काशी के नाम पर इस भाषा का नाम काशिका पड़ा।



प्र.11 ‘छायादार’ शब्द किसका उदाहरण हैं?
(A) तत्सम (B) देशज
(C) विदेशज (D) संकर
उत्तर: (D)‘छायादार’ शब्द ‘संकर शब्द’ का उदाहरण है। दो भित्र स़्त्रोतों से आये शब्दों के मेल से बने नए शब्द को ‘संकर शब्द’ कहते है- जैसे - रेल+गाड़ी = रेलगाड़ी

प्र.12 ‘आभ्यन्तर’ का सही अर्थ हैं-
(A) किसी वस्तु का आभा
        (B) किसी वस्तु का बाहरी भाग
(C) किसी वस्तु का से भित्र
        (D) किसी वस्तु का भीतरी भाग
उत्तर: (D)किसी वस्तु का भीतरी भाग ‘आभ्यन्तर’ कहलाता है।

प्र.13 निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द भाववाचक संज्ञा शब्द है?
(A) अमीर, गरीब, समूह, मिठास (B) जवानी, खट्टास, पुस्तक, गंगा
(C) रसीला, कड़वाहट, बुढ़ापा, उत्रति         (D) धैर्य, चालाकी, उदासी, सूर्य
उत्तर: (C) रसीला, कड़वाहट, बुढ़ापा, उत्रति’ सभी शब्द भाववाचक संज्ञा है। जिस शब्द से किसी भाव, गुण, दशा आदि के ज्ञान का बोध होता है, वह भाववाचक संज्ञा कहलाता है।

प्र.14 ‘तिरंगा’ में कौन-सा समास हैं?
(A) द्वन्द्व (B) द्विगु
(C) अव्ययीभाव (D) तत्पुरुष
त्तर: (B) तिरंगा में द्विगु समास है। इस समास में पूर्व पद संख्यावाचक होता है और उससे समूह का बोध होता है, उसे द्विगु समास कहते है। जैसे- तिराहा

प्र.15 गलत अर्थ वाली लोकोक्ति का चयन करियें-
(A) आगे नाथ न पीछे पगहा- बन्धनहीन
        (B) तीन तरेह होना- संगठित होना
        (C) एक टकसाल के ढले है- सब एक जैसे हैं
        (D) आँख के अन्धे गाँठ के पूरे- मूर्ख लेकिन धनवान
उत्तर: (B) तीन तरेह होना- अस्त व्यस्त होना सही अर्थ होगा।

प्र.16 किस भाव की परिपक्व अवस्था को रस कहा जाता हैं?
(A) अनुभाव (B) विभाव
(C) संचारीभाव  (D) स्थायीभाव
उत्तर: (D)स्थायी भाव की परिपक्व अवस्था का रस कहा जाता है। स्थायी भाव ही रस का आधार है। स्थायीभाव की संख्या 9 मानी गई है। एक रस में मूलतः एक ही स्थायी भाव होता है। जो काव्य के शुरू से आखिर तक होता है।

प्र.17 ‘गूलर का फूल होना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
(A) फूल की तरह खिलना (B) अति प्रसत्र होना
(C) दुर्लभ वस्तु                         (D) सुगन्धित होना
उत्तर: (C) गूलर का फूल होना - दुर्लभ वस्तु

प्र.18‘ मैने राधा के लिए कपड़े खरीदे।’ इस वाक्य में कारक का प्रकार बताइए।
(A) अपादान (B) करण
(C) सम्प्रदान (D) कर्ता 
उत्तर: (C) ‘मैने राधा के लिए कपड़े खरीदे’ा वाकय में सम्प्रदान कारक है। जिसके लिए कोई क्रिया सम्प्रत्र की जाय या जिसे कुछ प्रदान किया जाय, वहाँ सम्प्रदान कारक होता है। इसका कारक चिन्ह-को, के लिए, ए, ऐ होता है।

प्र.19 समूहार्थक शब्द को चिहिृत कीजिए-
(A) स्तवक (B) पुरुष
(C) गमला (D) गुलाब
उत्तर: (A) स्तवक का अर्थ फलों का गुच्छा या गुलदस्ता जो समूहार्थक शब्द है। 

प्र.20 परिमाण वाचक क्रिया विशेषण अव्यय क्या है?
(A) क्षणभर (B) निःसन्देह
(C) अन्यत्र (D) अत्यन्त
उत्तर: (D) जो शब्द क्रिया की विशेषता बताए तो उन्हें क्रिया विशेषण कहते है। ये प्रमुखतः चार प्रकार के होते है
स्थान वाचक- यहाँ, वहाँ, इधर, उधर
कल वाचक- रात भर, आज कल, हर बार
परिमाण वाचक- बहुत, अत्यन्त, थोड़ा, किंचित 
रीतिवाचक- ऐसे, कैसे, कदाचित, तक

प्र.21 जूही की कली कविता के कवि कौन है?
(A) निराला (B) प्रसाद
(C) महादेवी वर्मा (D) पन्त
उत्तर: (A) जूही की कली कविता के रचयिता सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला है इनकी अन्य महत्वपूर्ण रचनाएँ-अनामिका, परिमल, गीतिका, कुकुरमुत्ता, नये पत्ते, सांध्य काकली, अप्सरा, प्रभावती, चोटी की पकड़, लिली, 

प्र.22 सही वाक्य का निर्माण करें-
(1) आप सबको धोखा
(य) धोखा दे सकते हो, पर
(र) दे सकते हैं, पर 
(ल) दे सकते, आप खुद को
(व) खुद का नहीं
(6) वक्त को नहीं दे सकते।
(A) ल य व र (B) य ल व र
(C) व ल य र (D) र व ल य
उत्तर: (D)र व ल य

प्र.23 निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए-
(A) प्रातःकाल होने पर चिड़िया चहचहाने लगती है
        (B) सुबह पहली बस पकड़ कर शाम तक लौट आओ
(C) जो विद्यार्थी है, वह अवश्य सफल होगा
        (D)राजकुमार ने भाई को मार डाला और स्वयं राजा बन गया
उत्तर: (C) जो विद्यार्थी परिश्रमी है, वह अवश्य सफल होगा एक मिश्र वाक्य है। जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो वह मिश्र वाक्य कहलाता है। ये उपवाक्य आपस में कि, जो वह, जितना, जहाँ, वहाँ, तो यदि, जैसा, इधर, उधर आदि से आपस में जुड़ते है। 

प्र.24 पत्थर का पर्यायवाची नहीं है-
(A) पाहन (B) उपल
(C) पाषाण (D) उरग
उत्तर: (D)उरग शब्द सर्प का पर्यायवाची शब्द है। सर्प के अन्य पर्यायवाची शब्द-अहि, नाग, भुजंग, विषधर, व्याल, पत्रग, साॅप, सारंग आदि। पाषाण, अश्म, प्रस्तर, पाहन ये सब पत्थर के पर्यायवाची है।

प्र.25 शब्द युग्म के सही अर्थ भेद का चयन बताइयें- अम्बुज-अम्बुद
(A) कमल-बादल (B) जल-कमल
(C) समुद्र-कमल (D) बादल-समुद्र
उत्तर: (A) अम्बुज-अम्बुद - कमल-बादल

प्र.26 दो समानार्थी शब्दों की पुनरुक्ति के बीच में किस विराम चिन्ह का प्रयोग होता है?
(A) अल्पविराम         (B) अर्द्धविराम
(C) योजक (D) कोष्ठक
उत्तर: (C) योजक चिन्ह- इसके निम्न प्रकार है। (1) दो समानार्थी शब्दों की पुनरुक्ति या एक अर्थ वाले सहचर शब्दों के बीच किया जाता है। जैसे-कपड़ा-लत्ता, अमीरी-गरीबी
(2) सामासिक पदों या पुनरुक्त और युग्म शब्दों के मध्य किया जाता है। जैसे जय-पराजय
(3) तुलनावाचक में सा, सी, से के पहले प्रयोग किया जाता है जैसे- चाँद सा चेहरा,
(4) सार्थक-निरर्थक शब्दों के बीच में प्रयोग किया जाता है। जैसे अनाप-शनाप

प्र.27 पुस्तकीय शब्द में प्रत्यय बताइयें-
(A) कीय (B)
(C) ईय (D) इय
उत्तर: (C) पुस्तकीय शब्द में इय प्रत्यय का प्रयोग किया गया है जैसे अन्य शब्द- भवदीय, राष्ट्रीय, पणिनीय,भारतीय 

प्र.28 यदि इस रोग को आरम्भ में ही काबू न किया गया, तो यह.............हो सकता है।
(A) संक्रामक (B) आक्रामक
(C) अतिक्रामक (D) अभिक्रामक
उत्तर: (A) संक्रामक

प्र.29 वाक्य में त्रुटिपूर्ण वाक्य को बताइयें-
(A) अनेक अध्यापकों
        (B) शिक्षाविदों तथा भाषा-शास्त्रियों
(C) का सहयोग मिला है
        (D)कोई त्रुटि नहीं
उत्तर: (A) अनेक अध्यापकों की जगह पर अनेक अध्यापक होगा

प्र.30 आज के वैज्ञानिक नए-नए...........द्वारा हमारे जीवन को सुखमय बना रहे हैं।
(A) अनुसंधानों (B) आविष्कारों
(C) पदार्थों (D) विचारों
उत्तर: (D)आविष्कारो

प्र.31 निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक प्रेमचन्द्र द्वारा रचित नहीं है?
(A) कायाकल्प (B) रंगभूमि
(C) कर्मभूमि (D) ध्रुवस्वामिनी
उत्तर: (D) जयशंकर प्रसाद की रचनाएं- स्कंदगुप्त, चंद्रगुप्त, अजातशत्रु, ध्रुवस्वामिनी, विशाख,प्रेमचन्द्र की रचनाएं- कायाकल्प, रंगभूमि, सेवासदन, गबन, गोदान, मंगलसूत्र कर्मभूमि

प्र.32 एक गलत अर्थ के विकल्प को पहचाने-
तक्षक
(A) बढ़ई (B) सूत्रधार
(C) शिलान्यास (D) विश्वकर्मा
उत्तर: (C) तक्षक का अर्थ बढ़ई, सूत्रधार, विश्वकर्मा से है

प्र.33 भाव का एक गलत अर्थ पहचाने-
(A) भवन (B) दर
(C) विचार (D) अभिप्राय
उत्तर: (A) भाव-दर, विचार तथा अभिप्राय से है जबकि भवन इन सब से भित्र है

प्र.34 निम्नलिखित में से कौन अष्टछाप का कवि है?
(A) मीराबाई (B) सूरदास
(C) रखखान (D) विद्यापति
उत्तर: (B) अष्टछाप आठ भाक्तिकालीन कवियों - कुंभनदास, सूरदास, कृष्णदास, परमानन्द दास, गोविन्द स्वामी, नंददास, छीतस्वामी, चतुर्भुजदास थे।

प्र.35 वह बहुत मधुर गाता है। इसमें प्रविशेषण शब्द को पहचानियें
(A) वह (B) बहुत
(C) मधुर (D) गाता
उत्तर: (B) वह बहुत मधुर गाता है में बहुत प्रविशेषण है जबकि मधुर उसकी विशेषता बताता है।

प्र.36 निम्नलिखित में से किसको साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?
(A) नामवर सिंह (B) प्रेमचन्द्र
(C) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र         (D) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
उत्तर: (A) नामवर सिंह का वर्ष 1971 में कविता के नए प्रतिमान के लिए साहित्य आकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।यह पुरस्कार भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल है।

प्र.37 ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किस भाषा से सम्बन्धित है?
(A) हिन्दी से (B) संस्कृत से 
(C) तमिल से (D) संविधान की आठवी अनुसूची से
उत्तर: (D)संविधान की आठवी अनुसूची से

प्र.38 उत्’ से निर्मित शब्द है-
(A) अवकाश (B) अपकार
(C) उच्चारण (D) अध्ययन
उत्तर: (D)‘उत्’ उपसर्ग से बनने वाला शब्द ‘उच्चारण’ है। जो शब्दों के आदि से जुड़कर उनके अर्थ में कुछ विशेषता लोत उपसर्ग कहलाते है जैसे- उत्कर्ष, उत्पत्ति, उल्लास,उत्तम

प्र.39 ‘बच्चा’ में ‘पन’ प्रत्यय जोड़ने से निर्मित शब्द है-
(A) बच्चापन (B) बचावन
(C) बचावपन (D) बचपन
उत्तर: (D)बचपन

प्र.40 ‘बादल घिर आए और बारिश होने लगी। रचना की दृष्टि से वाक्य है-
(A) सरल         (B) आज्ञावाचक
(C) निषेधवाचक (D) संयुक्त
उत्तर: (D) बादल घिर आये बारिश होने लगी’ वाक्य रचना की दृष्टि से संयुक्त वाक्य है संयुक्त वाक्य दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों एवं या तथा, और, अथवा, इसलिए, द्वारा जुड़े होते है। 

प्र.41 भौंरे का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(A) मधुकर (B) मधुप
(C) जलज (D) भ्रमर
उत्तर: (C) भौंरे का पर्यायवाची जलज नहीं होगा। जलज का पर्यायवाची - कज, सरोज, पंकज, नीरज, अम्बुज,वारिज, इन्दीवर, राजीव, उत्पल, अरविन्द

प्र.42 टेढ़ी खीर महुावरे का अर्थ है-
(A) कठिन कार्य होना  (B) आसान कार्य होना
(C) प्रयत्नशील होना (D) असंभव कार्य होना
उत्तर: (A) कठिन कार्य होना

प्र.43 चरणकमल में किस समास का प्रयोग हुआ है
(A) कर्मधारय  (B) द्विगु
(C) द्वन्द्व (D) अव्ययीभाव
उत्तर: (A) कर्मधारय इस समास का समस्त उत्तर पद प्रधान होता है 

प्र.44 गंगातट शब्द में कौन सा समास हैं?
(A) द्वन्द्व         (B) तत्पुरुष
(C) कर्मधारय (D) अव्ययीभाव
उत्तर: (B) तत्पुरुष समास में उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदो ंके बीच का कारक चिन्ह लुप्त होता है।

प्र.45 तत्सम शब्द है-
(A) अमृत (B) माता
(C) काठ (D) आँचल
उत्तर: (A) अमृत

प्र.46 सघोष वर्ण कौन-सा है?
(A) (B) थ 
(C) (D)
उत्तर: (C) जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरतंत्रियों में कंपन उत्पत्र होता है वे संघोष वर्ण कहलाते है जैसे-हर वर्ण का तीसरा, चैथा,और पाँचवा व्यंजन

प्र.47 उष्म व्यंजन कौन-सा है?
(A) (B)
(C) (D)
उत्तर: (A) जिन ध्वनियों के उच्चारण करते समय वायु मुख के किसी विशेष स्थान से स्पर्श खाकर निकले तथा उष्म उत्पत्र करें उसे उष्म व्यंजन कहते हैं।

प्र.48 ‘स्वतंत्रता सबको प्यारी होती है।’ वाक्य के रेखांकित शब्द का संज्ञा भेद है-
(A) समूहवाचक संज्ञा (B) जातिवाचक संज्ञा
(C) गुणवाचक संज्ञा (D) भाववाचक संज्ञा
उत्तर: (D) भाववाचक संज्ञा

प्र.49 बालक इस पुस्तकालय में पढ़ रहा हैं। वाक्य में ........क्रिया हैं।
(A) संयुक्त (B) सहायक
(C) अकर्मक (D) सकर्मक
उत्तर: (D)सकर्मक

प्र.50 ‘सूर्योदय’ का संधि विच्छेद होगा-
(A) सूर्य + उदय (B) सूर्य + उदय
(C) सूरज + उदय (D) सुरज + ऊदय
उत्तर: (A) सूर्य + उदय

Previous Post
Next Post
Related Posts