Current Affairs


28 अप्रैल 2020

उत्तर प्रदेश में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में कोविड-19 के रोगियो के लिए प्लाज्मा थेरेपी का उपचार को सफल तरीके से शुरूआत करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।

KGMU के कुलपति प्रोफेसर MLB भट्ट ने बताया कि उरई की रहने वाले एक 58 वर्षीय मरीज को प्लाज्मा थेरेपी की पहली खुराक दी गयी।

महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 8600 पहुँच चुकी है, जबकि वहाँ मरने वालो की संख्या अब तक 369 है।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 13,328 हो गई हैं, जबकि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 295 तक पहुंच गई है।

विश्व खाद्य के प्रमुख डेविड बेस्ली ने यह दावा किया है कि कोरोना वायरस से दुनियाभर में लाखों लोग भूखमरी के शिकार हो गये है।

अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और भारत जैसे देशों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए नैदानिक परीक्षण शुरू किया है।

कोविड-19 महामारी से बचने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सबसे कम लागत वाली वेंटिलेटर का उत्पादन कर रही है। मारूति सुजुकी के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने बताया कि सरकार ने मार्च के अंत तक उनसे सम्पर्क किया था।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने देश में कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए रूस, पेरू, और चीन समेत विभिन्न 14 देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तथा सभी देशों का वीजा रद्द कर दिया गया है।

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवध अलाबद ने एक शाही फरमान का हवाला देते हुए सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद ने कहा कि सऊदी अरब में नाबालिगों के द्वारा किए गये अपराधो के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया तथा कोड़े मारने की सजा को भी समाप्त किया गया।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बताया कि देश में पहली बार रसायन और पेट्रोकेमिकल्स उद्योग निर्यात के क्षेत्र में शीर्ष पर रहा है। कुल निर्यात का 14.34 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले मरीजो की संख्या 29,572 हो गई तथा इससे मरने वालो की संख्या 939 है।

कोविड-19 से संक्रमित होकर ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 7141 हो गई है।

कोविड-19 से संक्रमित राज्यों में पहले स्थान पर महाराष्ट्र (8590), दूसरे पर गुजरात (3548), तीसरे दिल्ली (3108), चौथे पर राजस्थान (2328) पाँचवे पर मध्य प्रदेश ( 2165) छठे पर उत्तर प्रदेश (1986) ।

नीदरलैंड के डच क्षेत्र में दो मिंक फार्मों के जानवरों में कोरोना पॉजीटिव रिर्पोट पायी गई है।

World Health Organization ने बताया कि है कि कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों के शरीर में कोई ऐसी एंटीबॉडी नहीं है जो उनको आगे भी कोविड-19 के संक्रमण के बचाया जा सके। SARS-CoV-2 के एंटीबॉडीज की उपस्थिती से मनुष्यों में इस वायरस के संक्रमण के लिए प्रतिरक्षा पैदा करें।

विभिन्न देशों ने चरणबद्ध तरीको से अपने-अपने देशों में लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है।

चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण केंद्र रहे वुहान शहर के अस्पतालों में अब कोविड-19 के एक भी मरीज नहीं है। वुहान में इस संक्रमण से करीब 39,00 लोगों की मौत हो चुकी है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आईआईटी परिषद की स्थायी समिति के अध्यक्ष और आईआईटी के निदेशकों के साथ परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया कि कोविड-19 महामारी के चलते आईआईटी के शैक्षणिक वर्ष 2020-21 मे फीस वृद्धि नहीं की जायगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जून तक सभी सार्वजनिक कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

 


Previous Post
Next Post
Related Posts