1 मई Current Affairs

1 मई

  • आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन का मार्च में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में कमी के कारण 6.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।
  • इन्ही आठ प्रमुख उत्पादों की 2019-20 में 5.8 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी थी।
  • रत्न और आभूषण निर्यात के संवर्धन परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश नवदिया ने बताया कि 30 अप्रैल से पहले 10 शिपमेंट सूरत डायमंड बोर्स से निर्यात की शुरूआत की गयी है। इसके शुरू होने से आर्थिक गतिविधि का फिर के शुरू होना एक योग्य संकेत है।
  • गृह मंत्रालय के द्वारा 29 अप्रैल के जारी निर्देशानुसार जिस राज्य के मजदूर, प्रवासियो, और छात्रों को वापस लाने का निर्देश दिया गया है जो दूसरे राज्यों में फंसे हुये है।
  • 1 मई को रांची में तेलंगाना में लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन के बीच पहली ट्रेन चलाने के माध्यम से झारखंड अपने प्रवासी मजदूरों को वापस लाने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • राष्टपति , उपराष्टपति, और प्रधानमंत्री ने 1 मई को गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा उन्होने कहा कि गुजरात आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति, विकास और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ रिक्त सीटो पर चुनाव कराने की मांग की क्योकिं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे, जो 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के ऱूप में शपथ ली थीं, वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं है जब कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनता है अगर वह विधान सभा, विधान परिषद/ लोक सभा, राज्य सभा का सदस्य नहीं है तो 6 माह के अन्दर उसे सदस्यता लेनी होती है।
  • कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटारियो के शोधकर्ताओं के कोविड-19 के परीक्षण के लिए किट का उत्पादन करने के लिए शैवाल का उपयोग, कनाडाई एकीकृत ऊर्जा कंपनी सनकोर के सहयोग से किया जा रहा है।
  • कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए अमेरिका के 74 वर्षीय नागरिक टेरी जॉन कॉनवर्स ने केरल उच्च न्यायालय से मांग की उनका वीजा 6 माह के लिए बढ़ा दिया जाए क्योंकि उन्होंने यह महसूस किया वो अमेरिका से कहीं ज्यादा भारत में महफूज है।
  • 30 अप्रैल को रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन का कोविड -19 का परीक्षण सकारात्मक आया था तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस से जल्द स्वस्थ होने की कामना की, और साथ ही भी कहा की अपने पुराने मित्र रूस के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए हमेशा साथ खड़ा है। रूस में अब तक कुल कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या 1,14,431 हो गयी है।
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यूएई के संस्कृति और ज्ञान विकास मंत्री नूरा बिन मोहम्मद अल काबी के साथ संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच मूर्त और अमूर्त विरासत में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया।
  • केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों से कहा कि वाहक वाहनों की मुफ्त आवाजाही का आदेश दे तथा उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय अधिकारियों को देश भर में अंतर-राज्यीय सीमाओं पर अलग-अलग पास की मांग न की जाए। लेकिन विभिन्न राज्य के स्थानीय अधिकारियों ने अंतर-राज्यीय सीमाओं पर अलग-अलग पास की मांग पर जोर दे रहे है।
  • जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के जम्मू-कश्मीर में फैलने की दर काफी कम है तथा उन्होंने ये भी कहा ये उत्सव मनाने का वक्त नहीं है हमें और अधिक चौकस रहने की आवश्यकता है।
  • अमेरिका ने कई वाणिज्यिक एयरलिनों ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए विमान में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि दुनियाभर के देशों कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए दक्षिण कोरिया की ग्रीन डील योजना का अनुसरण करना चाहिए।
  • कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसीं ने, नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट जेईई 2020, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पीएचडी और ओपेनमेट (एमबीए), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर), और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है।
  • भारत ने जी-20 देशों को कोविड-19 से लड़ने के लिए एक ठोस डिजिटल एक्शन प्लान पर जोर दिया है। भारत के संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जी-20 राष्ट्रों के समावेशी और सतत अर्थव्यवस्थाओं और समाज बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
  • कोविड-19 महामारी के चलते रेलवे ने 30 लाख के ज्यादा गरीबों, बच्चों, प्रवासी मजदूरों, फंसे हुए व्यक्तियों को मुफ्त भोजन वितरित किया है।
  • भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 30 अप्रैल को भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के चुनिंदा मुख्य कार्यकारी अधिकारयों के समूह के साथ ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर कोविड-19 के प्रभाव पर चर्चा की।
  • स्वास्थय मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 14 दिनों में ठीक होने के दर 13.06 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है जो एक सकारात्मक संकेत है।

 


Previous Post
Next Post
Related Posts